Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मौसम : बंगाल के तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सर्दियों के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी के अंत से पारा चढ़ने लगा था, लेकिन अब एक बार फिर ठंड ने ‘यू-टर्न’ लिया है। वैलेंटाइन सप्ताह से पहले ठंड की वापसी की खबर से शीतप्रेमियों में उत्साह है।

05 Feb 2026

मौसम : बंगाल के तापमान में गिरावट के आसार

कोलकाता। वैलेंटाइन सप्ताह शुरू होने से पहले ही कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ठंड लौटने के संकेत मिले हैं। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सर्दियों के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी के अंत से पारा चढ़ने लगा था, लेकिन अब एक बार फिर ठंड ने ‘यू-टर्न’ लिया है। वैलेंटाइन सप्ताह से पहले ठंड की वापसी की खबर से शीतप्रेमियों में उत्साह है।

गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। गुरुवार को हवा में नमी का स्तर अधिकतम 89 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में कोहरे की संभावना जताई है। पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। इसके अलावा दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जहां कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मौसम : बंगाल के तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा सर्दियों के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी के अंत से पारा चढ़ने लगा था, लेकिन अब एक बार फिर ठंड ने ‘यू-टर्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News